सीवान: संकुल बैठक में भौतिक एवं शैक्षणिक उपलब्धियों की हुई समीक्षा, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
शहर के विजयहाता स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को लोक शिक्षा समिति, बिहार के अंतर्गत जिला संकुल के सभी विद्या भारती विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं कार्यकारिणी समितियों की व्यवस्था बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव मुकेश रंजन ने की। इस दौरान संकुल के सभी विद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान वर्तमान सत्र में संकुल के सभी विद्यालयों की भौतिक एवं शैक्षणिक उपलब्धियों आदि की समीक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में नवीन सत्र के लिए तैयार कार्य योजना के अनुरूप अनुकूलन कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। महावीरी विद्यालय के वित्त पोषण से पिछड़े इलाकों में कई संस्कार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

प्रदेश सचिव एवं विभाग निरीक्षक ने उनकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा इसे और उन्नत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। बैठक में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव शैलेंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ला, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, प्राचार्य शंभूशरण तिवारी सहित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मखदुम सराय, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर माधवनगर, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर बरहन गोपाल, सरस्वती विद्या मंदिर छपरा, सरस्वती विद्या मंदिर महाराजगंज, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर बड़हरिया, सरस्वती शिशु मंदिर हकाम सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण एवं कार्यकारिणी समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026