सिवान: एनसीसी में नामांकन के लिए हुई शारीरिक व लिखित परीक्षा

  • डीएवी कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज व गोपेश्वर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल
  • साढ़े 7 बजे से लेकर पूर्वाहृ साढ़े तीन बजे तक चली शारीरिक व लिखित परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में सोमवार को एनसीसी में नामांकन के लिए शारीरिक व लिखित परीक्षा हुई। इसे लेकर सुबह से ही स्टेडियम परिसर में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू हुई शारीरिक व लिखित परीक्षा पूर्वाहृ साढ़े तीन बजे तक चली। इस दौरान शारीरिक व लिखित परीक्षा के बाद छपरा से आए बटालियन अपने साथ लिखित परीक्षा की कॉपी लेकर चले गए। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज के एनसीसी मेजर प्रो. केपी गोस्वामी ने बताया कि शारीरिक व लिखित परीक्षा में डीएवी पीजी कॉलेज के अलावा जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज व गोपेश्वर कॉलेज हथुआ के लड़के-लड़कियां शामिल हुए। 170 सेमी. से कम जिनकी लंबाई थी उनका चयन नहीं करना था। डीएवी पीजी कॉलेज के 80 प्रतिभागियों का इस क्रम में चयन हुआ।

दौड़ के बाद लिखित परीक्षा में 34 का चयन किया गया। डीएवी पीजी कॉलेज से 50 में 34 लड़के व 16 लड़कियों का चयन करना है। एनसीसी मेजर ने बताया कि जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज से 40 का चयन होना है। इसमें 25 लड़के व 15 लड़कियां शामिल हुए। जबकि गोपेश्वर कॉलेज हथुआ से करीब 50 एनसीसी कैडटों का चयन होना है। मौके पर जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के लेफिटनेंट मो. इलियास, गोपेश्वर कॉलेज हथुआ के केयर टेकर मनोज कुमार, एनसीसी छपरा बटालियन के सुबेदार सीएस शर्मा, हवलदार बलिराम तिवारी, शब्बीर अहमद व एचएन सिंह समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024