सिवान: प्रत्येक माह कम से कम 100 लाभुकों का करें भौतिक सत्यापन : डीएम

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विकास मिशन के अंतर्गत जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की समीक्षात्मक बैठक जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दाैरान योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम ने स्वयं सहयता भत्ता प्राप्त कर रहे लाभुकों का प्रत्येक माह कम से कम 100 लाभुकों का भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जुलाई माह के पहले सप्ताह में ज़िले के सभी महाविद्यालयों एवं पालिटेक्निक कालेज में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ दिए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक करने के भी निर्देश दिए गए।

योजना को लेकर दिख रहा अच्छा परिणाम :

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को छात्रों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ताकि इसकी जानकारी हो सके कि ऐसे कितने छात्र-छात्राएं हैं, जो बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण दिया गया है और नौकरी प्राप्त करने पर भी ऋण की वापसी नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की समीक्षात्मक बैठक में कुशल युवा प्रोग्राम, स्वयं सहायता भत्ता और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लाभुकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया था, जिसका अच्छा परिणाम दिख रहा है। साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों से भी जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र संपर्क करें और ज्यादा से ज्यादा छात्र योजना का लाभुक हो सके, इस दिशा में काम करे। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, डीआरसीसी प्रबंधक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026