परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत चुनाव को ले डीएम के निर्देश पर विभिन्न थाना परिसर में शिविर लगाकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर सभी शस्त्र लाइसेंसधारी पर शस्त्र व कागजात लेकर सत्यापन कराने संबंधित थाना पहुंचे हुए थे। जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना में भगवानपुर सीओ रणधीर कुमार व बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने थाना में लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक अनुज्ञप्ति धारक के लिए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। 27 तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। बताया जाता है कि चौकीदार द्वारा नोटिस भेजकर शस्त्र का भौतिक सत्यापन करने को कहा गया है।
सत्यापन नहीं कराने पर उनका शस्त्र लाइसेंस जिला पदाधिकारी द्वारा रद कर दिया जाएगा। वहीं एमएच नगर थाना परिसर में रविवार को सिसवन सीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में 69 लाइसेंसधारियों के शस्त्रों का सत्यापन किया गया। मैरवा थाना परिसर में जीरादेई अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी शुभेंद्र कुमार झा ने शस्त्रों का सत्यापन किया। अनुज्ञप्ति धारी अपना आर्म्स से लेकर सत्यापन के लिए देर शाम तक थाने पर जमे रहे। वहीं गुठनी थाने में भी दरौली सीओ के नेतृत्व में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों की भीड़ देखी गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…