सिवान: नियंत्रण खोने से पिकअप वैन पलटी, ड्राइवर घायल

परवेज अख्तर/सिवान: एनएच 331 पर थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में रविवार की सुबह ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से बोलेरो पिकअप वैन मुख्य सड़क पर पलट गयी। पिकअप के पलटने से उसका ड्राइवर उसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पिकअप को सीधा कर उसमें से घायल ड्राइवर को निकाला और उसे इलाज के लिए तत्काल नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल ड्राइवर लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर गांव का सुनील कुमार बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सारीपट्टी गांव में एनएच 331 पर बना सड़क पुल के पास टेढ़ा एवं तीखा मोड़ होने के कारण आए दिन वाहनों के ड्राइवरों का नियंत्रण खराब हो जाता है। इससे हमेशा गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। इसके पहले भी कई बार छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026