सिवान: सातवें जिला स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिला स्तरीय सातवें वुशू चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रविवार को मुख्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के करीब दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न भार में गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मास्टर सोनू ने बताया कि बालिका वर्ग में 20 किलोग्राम भार में स्वर्णा सिंह, 24 किलोग्राम में दीक्षिता, 40 किलोग्राम में मिशेल जावेद, 42 किलोग्राम में तस्मीय फिरोज़ व 45 किलोग्राम में साक्षी कुमारी तथा बालक वर्ग में 50 किलोग्राम भार में प्रांजल कुमार, 53 किलोग्राम में हर्ष कुमार, 56 किलोग्राम भार में स्वास्तिक भारद्वाज, 60 किलोग्राम में जीतेश यादव, 36 किलोग्राम में आयुष कुमार तथा 35 किलोग्राम भार में आरव कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।

उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी नालंदा में नौ से 11 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला सचिव प्रियंका देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे अच्छे प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की बात कही। कहा कि आप अच्छा खेलेंगे तो जिले का नाम होगा और जिले का नाम होगा तो उनका भी नाम होगा। मुख्य रेफरी के रूप में मकबूल वारिश मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024