सिवान: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शिक्षक मनीष के विचारों पर पीएम ने जाहिर की प्रशंसा

परवेज अख्तर/सिवान: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बड़कागांव के शिक्षक मनीष कुमार द्वारा विचार प्रस्तुत करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा जाहिर करते हुए हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र भेजा है। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनके द्वारा व साथी शिक्षकों द्वारा मिले विचारों को जानकर प्रसन्नता हुई है। इसके लिए उन्होंने आभार भी जताया है। कहा है कि राष्ट्र और विद्यार्थियों के विकास पर उनके विचार बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। पीएम ने कहा है कि एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक उस प्रकाशपुंज के समान होते हैं, जो उन्हें सपने देखना और उन सपनों को संकल्प में बदलकर उन्हें सिद्ध करना सिखाते हैं।

शिक्षक द्वारा सकारात्मकता और आत्मविश्वास का जो भाव छात्रों के व्यक्तित्व में निरूपित किया जाता है, वह जीवनभर उनका मार्गदर्शन करता है। आज बदलते समय के साथ युवाओं के लिए खेल, तकनीक, नवाचार व स्टार्ट-अप समेत अनेक नए विकल्प उभरे हैं, जिनमें अनंत संभावनाएं है। ऐसे में हर विद्यार्थी को अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करते हुए स्वयं और देश के लिए एक स्वप्न देखने और उसे पूरा करने के लिए प्रेरित करने में शिक्षकों द्वारा मूल्यवान मार्गदर्शन निर्णायक होगा। वहीं शिक्षक मनीष कुमार हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र पाकर बहुत ही प्रसन्न हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024