सिवान: पूर्व मुखिया प्रत्याशी दिलीप की हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: बभनौली के पूर्व मुखिया प्रत्याशी दिलीप सिंह की हत्या में शामिल अपराधियों का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है। दिलीप की मोबाइल के कॉल रिकार्ड के साथ अन्य पहलू की गहराई से जांच कर चल रही है। रास्ते में आने वाले लगभग भी सीसीटीवी के फुटेज को निकाला जा रहा है। क्योंकि, इससे कुछ सुराग मिलने की उम्मीद दिख रही है। मालूम हो कि पूर्व मुखिया प्रत्याशी का शव यूपी में पाया गया था। वहां से लाए जाने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई । इसपर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है।

यूपी व बिहार के अपराधियों पर नजर

सूत्रों का कहना है कि पुलिस हाल के विवाद को जांच के दायरे में ला सकती है। वारदात में यूपी के साथ बिहार के अपराधियों के शामिल होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या में किसी करीबी के भी शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता । तीन साल पूर्व भी एक चिकित्सक की हत्या इसी रास्ते पर यूपी जाने के क्रम में हुई थी। इस घटना के बाद शाम को उस रास्ते से यूपी में आने जाने वाले व्यवसायी सहमे हुए हैं। यूपी के ग्रामीण क्षेत्र के लोग मैरवा बाजार में आने वाले उस रास्ते का उपयोग करते हैं।

दिलीप के मोबाइल का पता लगा रही पुलिस

दिलीप सिंह के मोबाइल फोन का पता लगाने का प्रयास हो रहा है। घटना के समय उस फोन पर कुछ लोगों ने वहां मौजूद ग्रामीणों से बात की थी। हालांकि मौके पर पहुंचने पर फोन नहीं मिलने की बात लोग बता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना दी थी। मृत दिलीप सिंह के पुत्र अमन ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया है। थनाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि वारदात में शामिल अपराधियों का पता लगाने का प्रयास हो रहा है। पुलिस की जांच चल रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024