सिवान पुलिस निष्क्रिय : जिले में बढ़ी लूट की घटना, अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ खाली

  • बेखौफ बदमाश लूट की वारदात को दे रहे हैं अंजाम
  • पुलिस की सुस्त कार्यशैली से अपराधी हुए बेलगाम

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में लूट की घटनाएं हाल के महीनों में काफी बढ़ गई है। बैंक से रुपये निकालने वाले एवं सीएसपी कंपनियों से लूट की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। कुछ चर्चित मामले का पर्दाफाश पुलिस ने कर लिया है, जबकि अधिकांश लूट के मामलों में पुलिस के हाथ महीनों गुजर जाने के बावजूद भी खाली है। पुलिस जब तक एक मामलों का पर्दाफाश कर पाती है तब तक लूट की और कई वारदातों को बदमाश अंजाम दे चुके होते हैं। लूट के कई मामले तो दर्ज भी नहीं हो पाते हैं। जिले की पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में अक्षम साबित हो रही है।

पुलिस की नाकामी की वजह से बदमाश लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं। लगातार लूट की वारदातों को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे हैं। लगातार लूट की वारदात को बेखौफ बदमाश अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस आपराधिक वारदातों के पर्दाफाश में असफल साबित हो रही है। इससे अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ते ही जा रहा है। पुलिस की सुस्त कार्यशैली व आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हो पाने से अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024