सिवान: उषा सिलाई मशीन शोरूम के मालिक जागेश्वर अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश जारी

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित गणेश मार्केट में शुक्रवार की शाम दिनदहाड़े उषा सिलाई मशीन शोरूम के मालिक जगेश्वर अग्रवाल उर्फ मुन्ना की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है. इस मामले में पुलिस ने जोगेश्वर के भतीजा गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नामजद स्टाफ और उसके साथी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है. मामले में मृत जोगेश्वर के बड़े पुत्र शुभम अग्रवाल उर्फ राहुल ने नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष दिए अपने बयान में चचेरे भाई के स्टाफ व उसके साथी पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने अपने चचेरा भाई पर पुरानी रंजिश को लेकर अपने स्टाफ संग षड्यंत्र रच घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है. शुभम ने अपने बयान में बताया कि मेरे पिता चौक बाजार स्थित गणेश मार्केट में उषा-सिलाई मशीन की दुकान पर गए थे.

करीब चार बजे शाम में गणेश मार्केट के गलियारा में मेरे पिता बैठे थे, तभी मेरे चचेरे भाई गुड्डू अग्रवाल जिनकी इसी मार्केट में बक्सा पेटी की दुकान हैं, उनका स्टाफ दक्षिण टोला निवासी अफाज अली एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ अचानक मेरे पिता के पास पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग और चाकू चलाने लगे. इस घटना में मेरे पिता गोली लगने से घायल हो गए. घायल अवस्था में अन्य लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया गया. नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि दो नामजद सहित एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसमें मृत जोगेश्वर के भतीजा गुड्डू अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि उसका स्टाफ एवं एक अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026