सिवान: रंगदारी मामले में जिला पार्षद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना की पुलिस रंगदारी मामले में जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि मोगलानीपुर निवासी नंद कुमार यादव ने दो दिसबंर को असांव थाना में आवेदन देकर जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव समेत पांच नामजद तथा 13 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा रंगदारी नहीं देने पर जबरन भूमि पर कब्जा करने एवं मना करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में चार आराेपितों ने जमानत भी ले ली हैं। वहीं पुलिस वरीय अधिकारी के आदेश पर असांव थाने की टीम जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव व अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026