सिवान: पंचायत चुनाव में सजग रहे थानाध्यक्ष-एसपी

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय ने एसपी ने पंचायत चुनाव को लेकर जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों साथ क्राइम मीटिंग ली.जिसमें पंचायत चुनावों को लेकर सजग रहने की हिदायत दी.पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिनव कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान आदतन अपराधियों की निगरानी रखने, अवैध शराब व हथियार तस्करों की धरपकड़ करने, आचार संहिता की पालना कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए. मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने थानावार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुराने मामले को शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया. कई मामलों को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन भी दिया.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्यादा संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने जन समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए मानवता और संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस व जनता के बीच संबंध जितने बेहतर होंगे, पुलिस का कामकाज उतना आसान होगा. जनता से बेहतर समन्वय के साथ पुलिसिंग में और कसावट लाने के लिए भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया.मीटिंग के दौरान नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित,मुफ़स्सिल थानाध्यक्ष विनोद सिंह,महादेवा ओपी प्रभारी विपिन सिंह,सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम,पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह,दरौली थानाध्यक्ष रीतेश मंडल आदि लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026