परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कुशवाहा नगर निवासी साहिल के हत्यारा की गिरफ्तारी के लिए नगर थाने की पुलिस लखनऊ जाएगी. जिसकी तैयारी चल रही है. बताते चलें कि बीते 16 नवंबर की संध्या साहिल के मित्रों ने साहिल को मीटर लगाने की बहाने से बुलाकर इस्लामिया नगर की नव निर्माणाधीन मकान में हत्या कर उसकी शौचालय की टंकी में डाल दिया था. जहां 17 जुलाई को उसकी शव पुलिस ने बरामद किया था.
मोबाइल सीडीआर के आधार पर पुलिस ने इस्लामिया नगर निवासी साजिद को गिरफ्तार कर लिया जबकि घटना में शामिल दो अन्य फरार चल रहे हैं. पुलिस को सूचना मिली है कि हत्या में शामिल एक हत्यारा लखनऊ में जाकर शरण लिया हुआ है. जहां लखनऊ से हत्यारे की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस वहां जाएगी. वहीं पुलिस की माने तो जल्द से जल्द हत्या में शामिल फरार दोनों हत्यारो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर साहिल के परिजन अपने पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए राह देख रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…