परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शनिवार की दोपहर तेज हवा के साथ आई धुल भरी आंधी और वर्षा के बाद जिले में पांच घंटे तक बिजली गुल हो गई। इसका कारण ग्रिड में ब्रेक डाउन बताया गया। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली गुल के कारण पूरा शहर संध्या साढ़े छह बजे तक अंधरे में डूबा रहा।
इसके बाद जब बिजली की सप्लाई शुरू की गई तो कई बार फाल्ट आने से बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। सूचना प्रेषण तक शहर में बिजली गुल थी । मामले में प्रभारी शहरी सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि आंधी पानी की वजह से ब्रेक डाउन हुआ है। कई स्थानों पर तार टूट है। कार्य चल रहा है। फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली की सप्लाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…