परवेज अख्तर/सिवान: राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालिका फुटबाल प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ सात अगस्त से शहर के राजेंद्र स्टेडियम में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से करीब 350 महिला खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन के तरफ से जिला स्तरीय कोषांग का गठन किया गया है।
इसमें विधि-व्यवस्था, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, साफ सफाई एवं अन्य कार्यों के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी का टीम बनाया गया है। इसके अतिरिक्त शारीरिक शिक्षकों को इस आयोजन में लगाया गया है। इसका उद्धाटन डीएम मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता का समापन नौ अगस्त को हो जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…