सिवान: शराब मामले में गिरफ्तार कैदी पेशी के बाद हुआ फरार, धर पकड़ जारी

कैदी को पकड़ने के दौड़ते रहे उत्पाद विभाग के दर्जनों पदाधिकारी

परवेज अख्तर/सिवान: शराब बंदी को लेकर पुलिस व उत्पाद विभाग सक्रिय है. प्रतिदिन कहीं न कही शराब को लेकर छापेमारी कर रहे है. शनिवार की दोपहर उत्पाद न्यायालय में पेशी के बाद एक कैदी फरार हो गया. फरार कैदी दरौंदा थाना क्षेत्र के कथुआ सारंगपुर निवासी प्रेम कुमार प्रसाद है. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सराय ओपी क्षेत्र के उखई बिनटोली से उत्पाद टीम ने एक ऑटो से 50 लीटर शराब के साथ फरार कैदी को गिरफ्तार किया था.

शनिवार को उत्पाद न्यायालय में पेशी के बाद किसी प्रेम कुमार प्रसाद को जेल भेजने की तैयारी चल ही रही थी तब तक कैदी सुरक्षा गार्ड को झटका देकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया. अभी टीम कुछ समझ पाती तब तक वह सीजेएम कोर्ट के बगल वाली सड़क से वह फरार हो गया. उत्पाद टीम के दर्जनों पदाधिकारी उसे ढूंढने के लिए पूरा शहर में घूमते रहे, लेकिन उसका देर संध्या तक कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026