सिवान: निर्धारित मानकों की अनदेखी कर हो रहा है निजी एंबुलेंस का संचालन

  • नियमों को ताक पर रखकर करते हैं एंबुलेंस का संचालन
  • मरीजों व उनके स्वजनों का करते हैं आर्थिक शोषण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में एंबुलेंस की बाढ़ सी आ गई है। सरकारी को छोड़ दें तो निजी एंबुलेंस मानकों को पूरा नहीं कर रही हैं। बिना मानक पूरा किए ही यह रोगियों को ले जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है और ना ही परिवहन विभाग ने इनके विरुद्ध कोई अभियान चलाया है। जिले में फर्राटा भर रही एंबुलेंस में अधिकांश में न तो चिकित्सा संबंधी जरूरी उपकरण है और न ही सुरक्षा के इंतजाम। इसमें न एसी है और न आक्सीजन। इन निजी एंबुलेंसों का कब्जा शहर के सदर अस्पताल व निजी अस्पतालों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक है।

सदर अस्पताल गेट के पास इस तरह की निजी एंबुलेंसों की लाइन लगी रहती है। नीली बत्ती और हूटर लगाकर फर्राटा भर रही इन एंबुलेंस में मरीज की जान को खतरा रहता है। परिवहन विभाग द्वारा इन एंबुलेंसों का किराया भी निर्धारित नहीं किया गया है। इसका फायदा उठाकर चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। बता दें कि एंबुलेंस संचालन के निर्धारित मानक के अुनसार एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल किट, एसी, आक्सीजन सिलेंडर आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट का कहना है कि इस तरह की एंबुलेंस की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। —

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026