परवेज अख्तर/सिवान: कलेक्ट्रेट स्थित डीआरसीसी भवन में बुधवार को मुहर्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शांतिपूर्ण तरीके से घरों में रहकर मुहर्रम मनाने की अपील की गई। डीएम अमित कुमार पांडेय व एसपी अभिनव कुमार ने मुहर्रम को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा की। इसे लेकर उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर सभी धार्मिक स्थानों को बंद रखा गया है। इस दौरान पड़ने वाले मुहर्रम जुलूस व ताजिया पर प्रतिबंधित रहेगा। लाउडस्पीकर व डीजे का प्रयोग भी नहीं होगा।
सभी चिह्नित संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं कलेक्ट्रेट में चौबीस घंटे नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। इसके लिए टेलिफोन नम्बर 06154-242000 जारी किया गया है। नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित अधिकारियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से ताजिया जुलूस निकालने पर रोक लगाने को कहा है। एसपी ने चौकीदारों से ताजिया संबंधित सूचना व प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा। मौके पर एडीएम रमण कुमार, डीडीसी दीपक कुमार सिंह, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा व एसडीपीओ जीतेन्द्र पांडेय भी थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…