सिवान: नवलपुर ईदगाह के समीप प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

  • जमीन पर चार दिवारी निर्माण के दौरान बाइक सवार अपराधियों दिया घटना को अंजाम
  • हत्या मामले में नगर थाना पुलिस मृतक के एक दोस्त से की सघन पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर ईदगाह के समीप मंगलवार की रात्रि लगभग 9 बजे जमीन दखली के दौरान अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी .मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का टड़वा गांव निवासी आजाद खान का पुत्र सेराज खान है .घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेराज रात्रि तकरीबन 8 बजे किसी का फोन आने के बाद घर से नवलपुर के लिये निकला.जहां वह एक जमीन का चार दिवारी का काम करवा रहा था. तभी तकरीबन 9 बजे दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी आये और फायरिंग करने लगे.जिससे सेराज के सीने में गोली लग गई .

सेराज घटनास्थल पर ही अचेत होकर गिर पड़ा.जिसके बाद उसके साथियों ने उसे उसके घर लेकर चले गये.जहां परिजनो ने देखा की सेराज जिंदा है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.इधर घटना के बाद पूरे सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी .इधर मौत के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया हैं.तभी किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई.

घटना के बाद तरह तरह की चल रही गई चर्चाएं

घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं.किसी का कहना है कि सेराज के करीबीयोंं ने ही गोली मार उसकी हत्या कर दी.जबकि कुछ लोगों का कहना है की अपराधियों की गोली से सेराज की मौत हुई हैं.घटना के बाद एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने रात्रि में ही उसके एक मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की.हालांकि बुधवार की दोपहर तक परिजनों ने आवेदन नही दिया था.पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही हैं.

छोटी बच्चियों का रो रो कर बुरा हाल

मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था.जो परिवार का पालन पोषण करता था.इधर सेराज के मौत के बाद उसकी चार छोटी छोटी बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ चुका है.अपने पिता की याद में चारों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है.इधर मंगलवार की रात्रि जैसे ही सेराज का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचा कि सबकी आंखे नम हो गई.सेराज के मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ बुधवार को उमड़ी रही.

किसने मारी गोली सबसे होगी पूछताछ

बताते चलें की जिस वक्त सेराज को गोली लगी उस समय वहां अन्य लोग भी मौजूद थे.लेकिन घटना के बाद कोई भी मुंह खोलने को तैयार नही है.इधर पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के संबंध में उसके एक मित्र से पूछताछ चल रही है.वहीं घटना के समय मौजूद सभी लोगों से पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026