सिवान: पाटलिपुत्र-सिवान जंक्शन के बीच इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने का भेजा प्रस्ताव

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान से पटना आने जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नार्थ ईस्टर्न रेलवे हाजीपुर द्वारा पाटलिपुत्र-सिवान जंक्शन के बीच एक नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव वाराणसी रेल मंडल को भेजा गया है। नार्थ ईस्टर्न रेलवे हाजीपुर द्वारा प्रस्ताव में ट्रेन के परिचालन का समय निर्धारित कर संबंधित रेल मंडल से इस संदर्भ में विचार मांगा गया है। नई ट्रेन चलाने का जो प्रस्ताव भेजा गया है उसमें पाटलिपुत्र स्टेशन से सुबह 9:45 पर ट्रेन खुलने की बात कही गई है जो दीघा एवं छपरा स्टेशन पर ठहराव के साथ अपराह्न 1:15 पर सिवान जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन अपराह्न दो बजे से सिवान जंक्शन से प्रस्थान कर छपरा एवं दीघा स्टेशन पर रुकते हुए शाम लगभग 5:50 पर पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नार्थ ईस्टर्न रेलवे द्वारा पाटलिपुत्र से सिवान जंक्शन के बीच एक नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। नई ट्रेन चलाने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा एवं जांच करने के बाद स्वीकृति के लिए प्रस्ताव को रेल बोर्ड में भेजा जाएगा। रेल बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद ही ट्रेन का परिचालन संभव हो पाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026