सिवान: मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना जारी

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को ले धरना-प्रदर्शन किया तथा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार महाराजगंज में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाली। रैली मौनिया बाबा चौक से आरंभ होकर राजेंद्र चौक, सिहौता, बाटा मोड़, फुलेना शहीद स्मारक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची हां सभा का आयोजन किया गया।

वहीं हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष प्रखंड अध्यक्ष विद्यावती कुशवाहा व रिंकू मिश्रा के नेतृत्व में सेविका व सहायिकाओं ने धरना प्रदर्शन किया तथा मांगें पूरी होने तक धरना पर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर बेबी कुमारी, कविता वर्मा, वीणा देवी, प्रियंका बैठा, कुतुबतारा, विद्यावती देवी, शिवकुमारी देवी, रेणु कुमारी यादव आदि शामिल थीं। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष इलायची देवी के नेतृत्व में सेविका-सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस मौके पर प्रेमशिला, बबीता, गीता, आसमा बेगम, रीना, किरण, सविता, आशा आदि शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026