सिवान: शारदीय नवरात्र काे चहुंओर वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसको लेकर जगह-जगह विभिन्न संस्कृतियों व स्वरूपों को समेटे आकर्षक पूजा मंडाल बनाए गए हैं। इन पूजा पंडालों में शनिवार को शारदीय नवरात्र के सप्तमी का मां का पट खुल जाएंगे और मां अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस दौरान कर्णप्रिय ध्वनि, देवी गीतों से वातावरण गूंजायमान होगा।
वहीं आकर्षक एवं भव्य पूजा पंडालों तथा जगमग रोशनी से पूजा पंडाल समेत शहर की सड़कें नहा उठेंगी। शहर में ललित बस स्टैंड में मथुरा का पे्रम मंदिर समेत अन्य जगहों पर विभिन्न प्रकार के पूजा पंडाल बनाए गए हैं जो दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर कारीगर पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…