सिवान: सदर अस्पताल में पंजीकरण के लिए लगाया गया क्यूआर कोड

  • 6 हजार चार सौ लोगों ने जिले में कराया पंजीकरण
  • 2 हजार 500 लोग सदर अस्पताल के

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को ओपीडी में पंजीकरण के लिए लंबी लाइन ना लगनी पड़े इसके लिए मरीज या उसके स्वजन क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह क्यूआर कोड सदर अस्पताल के ओपीडी स्थित निबंधन काउंटर के बगल में दीवार में लगी हुई है, जिसे स्कैन करते ही मरीज निबंधित हो जाते हैं। यह व्यवस्था सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा लोगों की परेशानियों को देखते हुए की गई है। अभी तक जिले में छह हजार चार सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें सदर अस्पताल में दो हजार पांच सौ लोग शामिल हैं।

ऐसे करें आनलाइन पंजीकरण

पहला स्टेप अपने मोबाइल फोन में आभा एप डाउनलोड करें। दूसरा स्टेप आभा एप में अपने मोबाइल नंबर से लाग इन कर उपर दिया गया क्यूआर कोड स्कैन करें। तीसरा स्टेप स्कैन करने के बाद अपना आभा आइडी चुनें। चौथा आभा आइडी चुनने के बाद अपना डिटेल देख लें। पांचवां स्टेप अपना डिटेल कंफर्म करने के बाद शेयर के बटन पर क्लिक करें। छठा स्टेप शेयर करते ही आपकी जानकारी पंजीकरण काउंटर पर स्वत साझा हो जाएगी। आप आनलाइन रजिस्ट्रेशन के उपरांत निबंधन काउंटर पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताएं, वहां उपस्थित डाटा आपरेटर द्वारा पर्चा दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित चिकित्सक के कक्ष में जाकर मरीज अपना इलाज करा सकते हैं और घंटों लाइन में लगे रहने की परेशानी से बच सकते हैं।

प्रतिदिन करीब आठ सौ मरीज आते ओपीडी

बता दें कि सदर अस्पताल स्थित ओपीडी में प्रतिदिन कम से कम सात सौ से आठ सौ मरीज आते हैं, जिसकी वजह से सुबह नौ बजे के बाद सदर अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। इससे वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय लोगों को काफी परेशानी होती है।

कहते हैं अधिकारी

सदर अस्पताल के ओपीडी में निबंधन के लिए क्यूआर कोड लगा दिया गया है, मरीज या उनके स्वजन क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

डा. अनिल कुमार भट्ट, सिविल सर्जन, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026