सिवान रेलवे स्टेशन: यात्री के छूटे थैला आरपीएफ ने सुपुर्द किया

परवेज अख्तर/सिवान: नई दिल्ली से सहरसा को जाने वाली 2554 वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन में छुटे एक यात्री के थैले को ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने बरामद का यात्री को पुनः वापस लौटा दिया. आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गाड़ी संख्या 12554 डाउन में यात्री का थैला छूटने की जानकारी एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान को प्राप्त होने पर बीट ड्यूटी स्टाफ द्वारा यात्री के थैले को सामान्य कोच से बरामद कर पोस्ट पर लाकर जमा किया गया तथा यात्री को सूचना दी गई.

प्राप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एक व्यक्ति पोस्ट पर उपस्थित होकर यात्रा बाबत यूटीएस टिकट तथा आधार कार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत करते हुए बताया कि उसने भटनी से सीवान तक यात्रा करते हुए आया. सामान अधिक था जिसके कारण उतरते समय मेरा थैला गाड़ी में ही छूट गया. पोस्ट पर जमा थैला को दिखाया गया तो उक्त द्वारा अपना होना बताया.नाम एवं पता पूछने पर उसने अपना नाम अजय कुमार महतो, पुत्र विश्वकर्मा महतो,ग्राम जियांय, थाना मुफस्सिल सीवान जिला सीवान बताया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026