सिवान: आरक्षण टिकट काउंटर पर रेलवे की सतर्कता एवं निगरानी टीम ने की छापेमारी

  • छापेमारी के दौरान एक कर्मचारी के पास से मिला एक तत्काल टिकट
  • छापेमारी की सूचना मिलते ही रेल कर्मियों के बीच मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान: गोरखपुर रेल सतर्कता एवं निगरानी टीम ने सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे सीवान जंक्शन के आरक्षण टिकट काउंटर एवं यूपीएस टिकट काउंटर पर छापेमारी किया.रेल सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान आरक्षण टिकट काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी के पास से रेलवे की सतर्कता एवं निगरानी टीम ने एक तत्काल टिकट बरामद किया. तत्काल टिकट को टीम ने जप्त कर लिया. वही यूटीएस टिकट काउंटर पर रेलवे की सतर्कता एवं निगरानी टीम को किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली.

सुबह गोरखपुर रेल सतर्कता एवं निगरानी टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. छापेमारी करने के बाद सतर्कता एवं निगरानी टीम वापस लौट गई. डीसीआई विशाल कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर रेल सतर्कता एवं निगरानी टीम द्वारा छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान कोई अनियमितता मिली है कि नहीं इसकी जानकारी नहीं है.अभी विभागीय कार्य से वाराणसीआया हूं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026