परवेज अख्तर/सीवान: आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी एनपीएस की समाप्ति एवं पुरानी पेंशन की बहाली हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एनई रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री विनोद रंजन के नेतृत्व में सभी विभागों यथा बिजली, सिग्नल, इंजीनियरिंग, अस्पताल, स्टेशन आदि के कर्मियों ने घूम घूम कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के बीच जाकर हस्ताक्षर कराया गया एवं उस पत्र को राष्ट्रपति को भेजा गया।
इस दौरान मांग की गई कि सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य सेवानिवृत्ति के बाद एक सभ्य और सम्मानित सेवानिवृत्त जीवन और भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीने के अधिकार के हकदार हैं। परंतु पुरानी पेंशन ना देकर इन कर्मचारियों के इस अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। मौके पर केंद्रीय नेता अब्दुल मजीद खान, सुधीर कुमार सिंह, मोहम्मद माज खान,सत्येंद्र पंडित, अभिषेक कुमार, कमर अली,अनिल कुमार मिश्रा, छोटेलाल, अनिल कुमार, बलिंदर, नवीन कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…