सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का त्योहार

परवेज अख्तर/सिवान: भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक व विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्नेहपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। साथ ही जन्म-जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया और उन्हें तरह-तरह के उपहार भेंट की। बहनों के घर दूर-दूर से आने वाले भाइयों का तांता लगा रहा। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। प्रात: काल शुभ मुहूर्त में बहनें सोलह शृंगार कर अपने भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी, मंगलकामना की, गीत गाए और मिठाई खिलाकर कर रक्षा सूत्र बांधे और रक्षा का वचन लिया। रक्षाबंधन को लेकर युवाओं, युवतियों, महिलाओं व लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

छोटे बच्चों ने भी रक्षाबंधन पर्व का लिया भरपूर आनंद :

गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राखी की रौनक बिखरी रही। लहंगा चुनरी में सजी-धजी बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु होने की कामना से नारियल देकर बलैयां लीं। आम दिनों की तरह सड़कों पर ज्यादा आवाजाही देखी गई। घरों में छोटे बच्चों ने भी रक्षाबंधन पर्व का भरपूर आनंद लिया। साथ हीं घर में बने पकवानों का जायका लिया।

मोबाइल मीडिया के माध्यम से भी दी बधाई :

रक्षाबंधन पर जो भाई बहनों से दूर थे और उनसे मिलने नहीं आ पाए, उन्होंने मोबाइल मीडिया के माध्यम से पूजा करवाई और बहन को सुख-दुख में साथ रहने का संकल्प लिया। कई युवा अपनी बहनों से जुड़े दिलचस्प वाक्य साझा करते नजर आए, तो किसी ने अपनी बहन की रक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024