✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने कार्यहीत में पचरूखी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालक यादव को गुठनी थानाध्यक्ष बनाया है जबकि महाराजगंज थाना में पदस्थापन पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार प्रभाकर को पचरूखी थानाध्यक्ष एवं बड़हरिया थाना में पदस्थापन पुलिस अवर निरीक्षक डोली कुमारी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।एसपी के जारी पत्र में बताया गया है कि इंस्पेक्टर राम बालक यादव थानाध्यक्ष पचरूखी को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यहीत में थानाध्यक्ष गुठनी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
यह स्थानांतरण कार्यहीत में पदस्थापन अवधि पूर्ण किए बगैर किया गया है। पत्र में उन्होंने डीआजी से उक्त जिलादेश को अनुमोदित करने का अनुरोध किया है। यहां बताते चले की सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने नियत समय से योगदान करने का आदेश एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा दी गई है।ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार को होने वाले क्राइम मीटिंग के बाद यह सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने थाने में योगदान सुनिश्चित करेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…