सिवान: जिला जूनियर एथलेटिक्स का पंजीयन 16 तक

परवेज अख्तर/सिवान: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा 15वीं जिला ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पंजीयन की तिथि 16 तक बढ़ा दी गई है। इसकी घोषणा संघ के सभापति डा. केए एहतेशाम द्वारा बैठक में की गई। डा. एहतेशाम ने बताया कि बालक/बालिका वर्ग में 10 वर्ष से अंडर 16 वर्ष में बालक/बालिका वर्ग तक के लिए 60 मीटर, सौ मीटर, दो सौ मीटर, तीन सौ मीटर, चार सौ मीटर, 15 सौ मीटर, पांच हजार मीटर, दस हजार मीटर दौड़, लांग जंप, हाई जंप, गोला फेक, चक्का फेक आदि स्पर्धा 19 को स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसका पंजीयन विभिन्न स्कूलों की विशेष मांग पर 10 से बढ़ा कर 16 तक किया गया है।

पंजीयन हेतु फार्म जिला कार्यालय के अलावा कचहरी स्थित गुप्ता फोटो स्टेट से दिया जा रहा है। फार्म थाना रोड स्थित डाबर मार्किट में शिवनाथ आयुर्वेद में जिला कोच तथा सह-सचिव विनय कुमार तथा वाहट्सएप के माध्यम से जिला कार्यालय को जमा किया जा सकता है। कोच ने बताया कि 25 नवंबर से होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट जो महाराष्ट्र में आयोजित होगी उसकी तैयारी शुरू कर दी गई है तथा विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड सचिव हेतु आवेदन भी आमंत्रित किये गए हैं। बैठक में कार्यकारी सचिव डा.आमिर उल हक़,जिला कोषाध्यक्ष सफीर अहमद, सह सचिव मुकेश पांडेय, सदस्य अभिजीत कुमार, अरिंदम चटर्जी, विजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, मनीष कुमार, कार्यक्रम अधिकारी सह जिला महिला कोच पूजा कुमारी, सिसवन प्रखंड सचिव सूरज कुमार यादव, अभिषेक कुमार, सिद्धि कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026