तरवारा, लकड़ी नबीगंज समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जयंती पर याद किए गए अमर बलिदानी जगदेव बाबू

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को अमर बलिदानी जगदेव बाबू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर लाेगों उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्शाें को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जानकारी के अनुसार शहर के महादेवा रोड स्थित एक मैरेज हाल में फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में अमर बलिदानी जगदेव बाबू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने जगदेव बाबू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन रामदुलार वर्मा ने किया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी राजबल सिंह कुशवाहा, विनोद सिंह कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

वहीं लकड़ी नबीगंज के खवासपुर में जदयू नेता सैयद नजमुल होदा के आवास पर उनकी अध्यक्षता में अमर बलिदानी जगदेव बाबू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू ने समाज के शोषितों व वंचितों का हक दिलाने का कार्य किया है। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरेराम कुशवाहा, सर्वेश राम, प्रमोद चौधुर, कपिलदेव कुशवाहा, डा. फैजान अहमद, अली अहमद आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। वहीं बसंतपुर गांधी आश्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में बलिदानी जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद को बिहार का लेनिन कहा जाता है। उन्होंने बिहार के राजनीति को ज्वलंत एवं क्रांतिकारी का स्वरूप दिया। माल्यार्पण करने वालों में नौशाद अली, संतोष महतो, राजनाथ महतो, जनार्दन राय, मुकेश्वर राम आदि उपस्थित थे। वहीं तरवारा लोहिया भवन में प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ महतो की अध्यक्षता में बलिदानी जगदेव प्रसाद एवं पूर्व विधायक जगमातो देवी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बलिदानी एवं पूर्व विधायक की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर राज्य परिषद सदस्य निकेशचंद्र तिवारी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी, रहमतुल्लाह अंसारी, नंदलाल राम आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026