परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में करीब एक माह से एक बंदर ने आतंक मचा रखा था। उसने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीण राधेश्याम भगत, लव सिंह, गोविंदा कुशवाहा, नंदेश्वर सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, बिहारी सिंह, आदित्य सिंह, गोलू सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से उस बंदर को पकड़ने की मांग की थी।
रविवार को इन ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू टीम द्वारा बंदर को पकड़ लिया गया। करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद बंदर को पकड़ा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ज्ञात हाे कि इस बंदर द्वारा पिपरा निवासी राजबली पंडित, महातम भगत, अभय सिंह, संजोती देवी एवं अन्य दो मवेशी को काटकर घायल कर दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…