सिवान: पौधारोपण कर पृथ्वी व पर्यावरण को हरा भरा बनाने का लिया गया संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा, आंदर, बड़हरिया आदि प्रखंडों में बुधवार को जल जीवन हरियाली के तहत बरगद का पौधारोपण कर पृथ्वी एवं पर्यावरण को हरा भर बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही पेड़ के महत्व पर लोगों को जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के विभिन्न कार्यालय व विद्यालयों में बरगद के कुल 214 पौधे लगाए गए। मौके पर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि बिना पेड़ के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मनुष्य हो या जीव-जंतु, सभी के लिए आक्सीजन देने वाले ये पेड़ विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्राणवायु को लेकर हर व्यक्ति परेशान दिखा और कई लोगों ने इस महामारी में आक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ दिया। सीओ दीनानाथ कुमार ने कहा कि सनातन परंपरा में बरगद का वृक्ष आस्था का प्रतीक है। बड़ी मात्रा में आक्सीजन उत्सर्जित करने वाला बरगद का पेड़ जीवन चक्र की निरंतरता का भी प्रतीक है।

डा. हरिशंकर सिंह ने कहा कि वट सावित्री व्रत पर सुहागिनें अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा करती हैं। औषधीय गुणों से भरपूर वट वृक्ष के पौधे का रोपण करने के लिए इस बार महिलाएं भी संकल्प लेती दिख रही हैं। बीईओ शिवजी महतो ने कहा कि बरगद, पीपल का वृक्ष देखते ही हर किसी के शीश आस्था से झुक जाते हैं। शीतल छाया देने वाला बरगद का वृक्ष जीवन रक्षक भी हैं। बीईओ ने बताया कि विद्यालयों में 179 पेड़ बरगद का लगाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों में बरगद का पेड़ एक अभियान के तहत लगाया जा रहा है। आंदर प्रखंड के पतार पंचायत में दो अमृत सरोवर किनारे मुखिया संध्या देवी द्वारा दो यूनिट अर्थात 400 बरगद व गुलमोहर के पौधे लगाए गए हैं।

इस मौके पर पीआरएस राजमणि कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह, रंजीत सिंह, धीरेंद्र कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया के विभिन्न विद्यालय परिसर में संबंधित प्रधानाध्यापकों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के बाद प्रधानाध्यापकों द्वारा पौधा की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए। इस अवसर पर शिक्षक नेता जयप्रकाश गुप्ता, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल, गुड्डी कुमारी, शिक्षक ब्रजेश प्रसाद, नीति निहारिका सहित दर्जनों प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में पौधारोपण किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024