सिवान: ई-केवाईसी के लिए राजस्व ग्रामवार कैंप का किया जा रहा आयोजन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
डीईओ ने बताया कि वैसे किसान जिन्होंने अबतक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वैसे किसानों के लिए राजस्व ग्रामवार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला कृषि विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर तक विशेष शिविर को आयोजन किया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 15वीं किस्त का भुगतान एनपीसीआई से लिंक बैंक खाते में किया जाना है। लाभुकों के बैंक खाते को आधार एवं एनपीसीआई से लिंक करने हेतु डाक विभाग को अधिकृत किया गया है। ऐसे में लाभुक नजदीकी डाकघर से संपर्क कर अविलंब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवा लेंगे।

अन्यथा आगामी किस्त से वंचित हो जाना पड़ेगा। बताया कि लाभुक स्वयं पीएम किसान पोर्टल से अपने आधार लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर सकते हैं। या फिर पीएम किसान जीओआई एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर चेहरा प्रमाणीकरण के माध्यम से अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लागिन करने के उपरांत अपना एवं 10 अन्य लाभुकों का ई-केवाईसी कर सकते हैं या नजदीकी कामन सर्विस सेंटर/वसुधा केंद्र से बायोमेट्रिक तरीके से करा सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026