सिवान: जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र व जिला नियोजनालय के कार्यों की हुई समीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र एवं जिला नियोजनालय के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उपविकास आयुक्त द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार उप विकास आयुक्त ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पर सभी काउंटरों को अचूक रूप से पूर्वाह्न 10.30 बजे चालू करने, किसी भी स्तर पर आवेदनों को लंबित नहीं रखने तथा सभी आवेदनों को ससमय निष्पादन करने, कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदनों की संख्या में वृद्धि करने, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के सहायक प्रबंधक को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड अंतर्गत शिक्षा ऋण एकरारनामा हेतु लंबित आवेदकों को दूरभाष से संपर्क कर जल्द से जल्द एकरारनामा करने, जिला कौशल प्रबंधक को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र सिवान पर आयोजित रोजगार मेले में सभी केवाईपी सेंटरों से अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को रोजगार मेले में भाग लेने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी सिवान, डीआरसीसी प्रबंधक, सहायक प्रबंधन योजना सहायक प्रबंधक बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम , सुपरवाइजर आइटी एवं एवं जिला कौशल प्रबंधन सिवान आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026