सिवान: नाला निकासी सिस्टम बदहाल होने से सड़क पूरी तरह जर्जर

परवेज अख्तर/सिवान: असांव-जीरादेई मुख्य सड़क के असांव पीएनबी बैंक होते हुए असांव गोंड़ टोली में छह दशक पहले बने नाले की मरम्मत और नए नाले का निर्माण नहीं होने से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।जिसके कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुका है।जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण हमेशा सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है।नाले के गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।ग्राम पंचायत में नाले की सफाई की योजना नहीं रहने के बाद भी प्रत्येक वर्ष स्थानीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा नाले की सफाई के नाम पर कागजों पर लाखों खर्च किए जाते है लेकिन उसे धरातल पर नही उतारा जा रहा जिसके कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है नाला निर्माण में मानक का नहीं हो रहा अनुपालन वार्ड स्तर पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से गली-नाली के लिए पक्के नाले का निर्माण तो किया गया लेकिन योजना के अंतर्गत मानकों का ताक पर रखकर निर्माण कार्य किए जाने से अधिकांश नाले की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रखंड क्षेत्र में कई नाले तो बनने के बाद ही टूटने लगे। संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधि व संवेदक की लीपापोती के कारण मानकों को ताक पर रखकर कार्य किया गया। इसको लेकर जांच कराने के बाद भी कोई ठोस नतीजे निकल कर सामने नहीं आ रहे हैं। नाला जाम रहने के कारण हल्की बारिश होते ही सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है।नाला में कचरे के भर जाने के कारण सड़क नाले के रूप में परिवर्तित होते जा रहा है।आये दिन रोजाना कोई ना कोई गिरकर जख्मी हो जाता है असांव बाजार जाने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है इस सड़क पर साइकिल एवं बाइक से किसी तरह चल जाता है।लेकिन पैदल चलना मुश्किल हो चुका है।नाला जाम रहने का बड़ा कारण यहां के लोग नाले में कूड़ा-कचरा डाल देते हैं। इससे नाला पूरी तरह जाम हो गया है। यह समस्या दिनोंदिन गहराता जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026