परवेज अख्तर/सिवान: पटना में भाजपा के धरना प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज के बाद शुक्रवार को जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। आरपीएफ एवं जीआरपी लगातार प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। वहीं जंक्शन के मुख्य गेट पर जवानों की तैनाती की गई थी। जंक्शन एक तरह से छावनी में तब्दील रहा।
मामले में उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पटना गांधी मैदान में राजनीतिक धरना प्रदर्शन के दौरान एक राजनीतिक कार्यकर्ता की मौत हो जाने के विरोध स्वरूप प्रदर्शन का इनपुट प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशानुसार सिवान जंक्शन परिक्षेत्र, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, रिजर्वेशन कार्यालय होते हुए पूरे रेल परिसर में रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च तथा निगरानी गश्त किया गया। स्टेशन परिक्षेत्र में सर्वत्र शांति वा स्थिति सामान्य है। कही किसी प्रकार का प्रदर्शन या विरोध प्रकाश में नहीं आया। आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान हर जगहों पर तैनात रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…