✍️परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-पचरुखी स्टेशन के बीच गश्ती के दौरान रेलवे सुरक्षा बने एक व्यक्ति को 12 पीस पेंडाल क्लिप के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति फिरोज अंसारी है जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी स्व. शसरुल्लाह अंसारी का पुत्र है.
रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडे के साथ उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार यादव तथा कांस्टेबल नागेंद्र कुमार यादव द्वारा आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान सीवान-पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई एमएएसटी संख्या 385/0 पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में 12 पीस पेंडाल क्लिप को अवैध रूप से लेकर जाते हुये गिरफ्तार किया गया.
मौके की संपूर्ण कार्रवाई के उपरांत बल पोस्ट पर आकर उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा राज्य बनाम फिरोज अंसारी पंजीकृत किया गया. बरामद पेंडाल की कीमत 1200 रुपया आंकी गई. मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान द्वारा की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…