✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर गाड़ी संख्या 15027 में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बेच रहे एक वेंडर तथा एक किन्नर को यात्रियों से जबरन रुपये मांगते हुए शनिवार को आरपीएफ ने पकड़ लिया। मामले में उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मैं टीम के साथ निरीक्षण कर रहा था। इस दौरान गाड़ी संख्या 15027 अप प्लेटफार्म संख्या तीन पर आई।
जिसे चेक करने पर कोच संख्या एस थ्री में एक व्यक्ति को लिट्टी पकौड़ी बेचते हुए तथा एक किन्नर को यात्रियों से रुपये मांगते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के बाद अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचने तथा यात्रियों से रुपये मांगने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के ज्वाला नगर निवासी ब्रजमोहन तिवारी एवं बांका जिला के अमरपुर निवासी रेखा कुमारी उर्फ गुलशन है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…