सिवान: अग्निपथ बवाल पर संपत्ति नुकसान का जायजा लेने पहुंचे आरपीएफ डीआईजी

कहा, जरूरत पड़ी तो उपद्रवियों से करेंगे वसूली

परवेज अख्तर/सिवान: अग्निपथ स्कीम योजना को लेकर हुए बवाल के बाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के RPF डीआईजी रफीक अहमद अंसारी गुरुवार की दोपहर सीवान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशनों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया. स्टेशन पर जीआरपी,आरपीएफ और एसएसबी के जवान तैनात नजर आ रहे थे. गौरतलब है कि अग्नीपथ योजना को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पिछले कुछ दिनों में कई बार बंदी का आह्वान कर चुके है. गत 18 जून को बिहार बंद के आह्वान के बाद पर जिला प्रशासन से लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह से चौकस रही. जिस वजह से जिले में पूरी तरह से माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर 24 जून को भारत बंदी का आह्वान के बाद सीवान डीएम-एसपी, रेल प्रशासन से लेकर सभी वरीय अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुये है.

तेरी सारी व्यवस्था को संज्ञान में लेकर जिले के विभिन्न स्टेशनों पर जायजा लेने पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के डीआईजी रफीक अहमद अंसारी ने जवानों के साथ बैठक कर हालातों से निपटने के कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. डीआईजी ने कहा की छात्रों के प्रदर्शन में अराजक तत्व मौजूद थे. 1000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा. जरूरत पड़ने पर नुकसान संपत्ति का वसूली भी इन उपद्रवियों से किया जाएगा. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम तैयार है, सूचना तंत्र को चौकन्ना कर दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026