सिवान: स्वरोजगार को ले मंडल कारा के 35 बंदियों को आरसेटी देगी ट्रेनिंग, सीखेंगे

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में बंद 35 बंदियों को स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके इसके लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडल कारा में इसकी पूरी तैयारी कर ली गई। तीन से चार दिन बाद प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण लेने के बाद जब बंदी मंडल कारा से बाहर निकले तो वह स्वरोजगार कर काम कर सकें और अपना व अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर सकें। मंडल कारा अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मंडल कारा में बंद 35 बंदियों को प्रशिक्षण आरसेटी द्वारा दिया जाएगा।

इन बंदियों द्वारा कम समय में ही जूट थैला , पेपर बैग , जूट के खिलौने तथा मूर्ति आदि का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गुणवत्ता युक्त सामग्री का निर्माण पर होगा। निर्मित सामग्री कम कीमत में लोगों को उपलब्ध होगी । इस प्रकार के स्वरोजगा रोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा निश्चित रूप से अपराध में कमी आएगी। इस हुनर का उपयोग बंदी मंडल कारा से बाहर निकलने के बाद अपना और अपने परिवार के भरण पोषण में इसका उपयोग अर्थ उपार्जन में आसानी से कर सकती है। उसे स्वरोजगार का रूप दिया जा सकता है। जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026