परवेज अख्तर/सिवान: नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर नगर परिषद कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर सुचारु रुप से कार्य करने लगा है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से शहर के नागरिकों को आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समेत कई तरह की सुविधाएं मयस्सर होने लगी है। कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शहर वासियों के विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र के लिए आनलााइन आवेदन शुरू हो गया है।
वर्तमान समय में जन्म-मृत्यु, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाने लगा है। जल्द ही अन्य सुविधाएं भी मिलने लगेगी। बताया कि नगर परिषद में आरटीपीएस काउंटर खुल जाने से शहर के वाशिंदों को किसी कार्य के लिए अब अंचल कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…