सिवान: आग से पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है सदर अस्पताल

कई सिलिंडरों में समय से नहीं की गयी है गैस की भरायी

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में यदि किसी कारणवश आग लग गया तो काफी नुकसान हो सकता है। कारण है कि बचाव का साधन उपलब्ध नहीं है। आम तौर पर किसी भी सार्वजनिक जगह पर आग से बचाव को लेकर एहतियात के तौर पर कई अग्निशामक वस्तुओं का होना जरूरी होता है। उनमें से पानी, बालू , खिड़की और सीओटू आदि शामिल है। मंगलवार की दोपहर को पड़ताल के दौरान पाया गया कि सदर अस्पताल के अधिकतर संवेदनशील जगहों पर अग्निशामक यंत्र नहीं लगे थे। इस मामले में जब एक कर्मी से बात की गयी तो उसने चौकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि अस्पताल में अधिकतर संवेदनशील स्थलों पर अग्निशमन यंत्र लगा ही नहीं है। जहां कहीं लगा भी है उनमें से कई का डेट एक्सपायर हो गया है। समय से उसकी रिफिलिंग नहीं करायी जाती है जबकि कई सिलिंडर रिफिलिंग के अभाव में खाली पड़े हैं।

वहीं जब एसएनसीयू के नोडल पदाधिकारी से डॉक्टर इस्त्राइल से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि एसएनसीयू पूर्ण रूप से सुरक्षित है। नवनिर्मित एसएनसीयू भवन पूर्ण रूप से सुरक्षित और अत्याधुनिक है। इसमें इलेक्ट्रीक शार्ट सर्किट होने का काफी कम संभावना है। कारण है कि बिजली को भवन के एक साइड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि साधारणतया जिले के कई प्राईवेट अस्पतालों से भी आग से सुरक्षा के मामले में एसएनसीयू बेहतर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026