सिवान: त्रुटिपूर्ण सेवा को ले सैमसंग मोबाइल कंपनी को दो लाख भुगतान का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिला उपभोक्ता आयोग इकाई ने त्रुटिपूर्ण सेवा की शिकायत को सत्य पाते हुए सैमसंग मोबाइल कंपनी को दो लाख रुपये का भुगतान का निर्देश शिकायतकर्ता के पक्ष में दिया है। बताया जाता है कि महाराजगंज के रवि कुमार ने अधिकृत डीलर से सैमसंग का मोबाइल डेढ़ लाख रुपये भुगतान कर क्रय किया था। मोबाइल कुछ ही दिनों में खराब हो गई और उसका डिस्प्ले स्वत: काला हो जाता था और पुनः ठीक हो जाता था। इस स्थिति को देखते हुए रवि कुमार ने डीलर रोशनी इंटरप्राइजेज में मोबाइल दिखाया, जहां उसे सर्विस चार्ज के रूप में 11 हजार रुपए भुगतान करने को कहा गया। वहीं रवि कुमार ने तत्काल पांच हजार रुपये भुगतान कर मोबाइल ठीक करने के लिए निवेदन किया। नियत तिथि पर जब रवि कुमार मोबाइल लेने गया, तो सैमसंग कंपनी के अधिकृत स्थानीय टेक्निशियनों ने उसे अतिरिक्त 56 हजार रुपये भुगतान करने के लिए कहा।

इस बात से हतप्रभ होकर रवि कुमार ने मानसिक आर्थिक नुकसानी को लेकर उपभोक्ता न्यायालय में वाद निविष्ट करते हुए चार लाख 90 हजार रुपये भुगतान की मांग की। कंपनी को लीगल नोटिस भी दिया गया, किंतु न्यायालय और लीगल नोटिस का अवहेलना करते हुए सैमसंग कंपनी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। सेवा में त्रुटि को सही पाते हुए आयोग ने कंपनी को मोबाइल खरीद में लगे रकम डेढ़ लाख रुपये एवं 40 हजार रुपये आर्थिक एवं मानसिक नुकसानी तथा अन्य 10 हजार रुपये सहित कुल दो लाख रुपये दो माह के अंदर भुगतान का निर्देश उपभोक्ता रवि कुमार के पक्ष में दिया है। दो माह के अंदर तक भुगतान नहीं होने पर कंपनी को 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के दर से भुगतान करना होगा, अन्यथा वह दंड का भागी होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026