परवेज अख्तर/सिवान: रहस्यमय तरीके से लापता तीन युवकों को ढूंढने में 17 दिन बाद भी पुलिस नाकाम रही। इधर लापता युवकों को खोज निकालने को लेकर दिन-प्रतिदिन पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। लिहाजा पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में तीनों युवक के दोस्त संदीप को पुलिस ने आरोपित बनाते हुए उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन बार संदीप को थाने बुलाकर पूछताछ की गयी थी।
पूछताछ में संदीप ने हर बार पुलिस को बड़हरिया के बीबी के बंगरा गांव से ही अकेले लौट आने की बात बतायी है। इधर मिले इनपुट के आधार पर पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने व गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही। हालांकि इस मामले का उद्भेदन करने को लेकर पुलिस दिन-रात एक कर दी थी लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लग सका है। इधर विश्वस सूत्रों की माने तो संदीप ने पूछताछ में लापताकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस सभी आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस जल्द पूरी घटना का भंडाफोड़ करने वाली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…