सिवान: जामो मठिया के संजीव गिरि गाजियाबाद में चुने गए भाजपा सभाषद

परवेज अख्तर/सिवान: जामो मठिया निवासी गोरेयाकोठी मंडल भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र गिरि के पुत्र संजीव गिरि गाजियाबाद के खोड़ा मकनपुर वार्ड तीन से भाजपा के सभाषद पद पर निर्वाचित हुए हैं। जैसे ही संजीव गिरि की जीत की खबर गांव सहित गोस्वामी समाज के लोगों को मिली जश्न का माहौल कायम हो गया। ज्ञात हो कि संजीव गिरि गाजियाबाद में एक विद्यालय के संचालक हैं।

भाजपा के नेतृत्व ने नगर पंचायत चुनाव में गाजियाबाद के खोड़ा मकनपुर वार्ड संख्या तीन से भाजपा सभासद प्रत्याशी बनाया था। इसमें पहले ही प्रयास में संजीव गिरि ने सभाषद पद पर चुनाव जीतकर पार्टी का परचम लहरा दिया। उनकी जीत पर विधायक देवेशकांत सिंह, भाजपा नेता डा. अनिल कुमार गिरि, राजबल्लव भारती, डा. रघुवीर भारती, सवालिया गिरि, रामकिशोर गिरि उर्फ भोला गिरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय गिरि, मंटू गिरि, नागेंद्र गिरि, नागेंद्र भारती आदि ने बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026