सिवान: स्कूटी सवार मोहम्मद मुन्ना को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के चमड़ा मंडी मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार के अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला निवासी शेख कमरुद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुन्ना के रूप में की गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद मुन्ना शहर में बाइक पेंट करने का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह खाना खाने के बाद अपने काम पर चला गया। दोपहर तकरीबन 12 बजे दुकान मालिक ने उसे पेंट लाने के लिए कहा। इस दौरान वह स्कूटी पर सवार होकर पेंट लाने के लिए दुकान से निकला। अभी वह चमड़ा मंडी मोड़ के समीप ही पहुंचा था, तब तक उसकी स्कूटी एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026