सिवान: बाढ़ के पूर्व एसडीओ ने किया तटबंधों का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: एसडीओ रामबाबू बैठा ने रविवार को बरसात के मौसम के पूर्व गुठनी, दरौली, सिसवन आदि तटबंधों का निरीक्षण किया। साथ ही पदाधिकारियों को बरसात के पूर्व जर्जर तटबंधों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार एसडीओ रामबाबू बैठा ने गुठनी पहुंचकर बाढ़ नियंत्रण विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सोहागरा, सोनहुला, श्रीकरपुर, गुठनी, योगियाडीह, बलुआ, तीर बलुआ, ग्यासपुर, खड़ौली, मैरीटार, दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर, अमरपुर, केवटलिया, नरौली, रघुनाथपुर, सिसवन के कचनार, सिसवन, ग्यासपुर जई छपरा आदि तटबंधों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बाढ़ विभाग के पदाधिकारियों को जर्जर स्थानों पर तत्परता से ठीक कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बाढ़ विभाग के दरौली एसडीओ विंध्याचल कुमार, गुठनी एसडीओ चंद्रमोहन झा, सिसवन एसडीओ विजय कृष्ण, कनीय अभियंता रवि कुमार रत्नेश, रफीक उल्लाह अंसारी, रत्नेश गुप्ता, सिसवन बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024