सिवान: एसडीओ-एसडीपीओ ने छठ घाटों पर व्यवस्था का लिया जायजा

परवेज अख्तर/सिवान: छठ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामाबाबू बैठा व एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद शहर के दाहा नदी स्थित पुलवा घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के जेई ओमप्रकाश सुमन को सख्ती से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर घाटों की सफाई नहीं कराई गई तो कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अन्य पदाधिकारियों को भी घाट की साफ-सफाई, खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग, प्रकाश की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। जिले का प्रसिद्ध दाहा नदी पुलवा घाट, शनि मंदिर छठ घाट, सलेमपुर छठ घाट, अग्रवाल घाट, नवलपुर के पास गोलका घाट, कंधवारा घाट, रामदेव नगर घाट, मिशन घाट, गांधी मैदान पोखरा, मालवीय नगर पोखरा घाट समेत अन्य घाटों का निरीक्षण कर उन्होंने बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसडीओ ने शुक्रवार तक हर हाल में सभी घाटों की सफाई करने का निर्देश दिया। जिन घाटों पर पानी अधिक है, वहां पर बांस की बैरिकेडिंग करने व सभी घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मौके पर सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, नगद थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सीओ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, शांति समिति के सदस्य सुधीर जायसवाल, पूर्व उप सभापति बबलू साह, गणेश कसेरा, प्रमील कुमार गोप, इंतखाब अहमद, मुमताज अहमद, दयानंद प्रसाद, राजीव रंजन राजू, प्रो. एसरार अहमद, फजल अली, आमिर नसीम, उमैर फरीद, सलीम सिद्दकी पिंकू, राजन श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024