✍️परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित जेडए इस्लामिया पीजी कालेज में के विज्ञान विभाग में मंगलवार को विश्व वन संरक्षण दिवस के अवसर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डा. आरपी शाही ने कहा कि कि वनों का विनाश आपदा और महामारी का सबसे बड़ा कारण है। प्राचार्य डा. इदरीश आलम ने कहा कि नई पीढ़ी को वन संरक्षण का अग्रदूत बनना होगा तभी देश का कल्याण संभव है।
वहीं डा. अशोक प्रियंवद ने बिहार में वन क्षेत्रों के दिनानुदिन सिमटने पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन डा. तनवीर आजम तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मो. हसन ने किया। संगोष्ठी को प्राध्यापक प्रो. डा. इम्तियाज, डा. कलाम गफ्फार, शशांक सुमन, डा. जुनैद आलम, आफताब असलम्, डा. रहिमुल्ला आदि ने संबोधित किया। आनर्स की छात्रा सिमरन पांडेय ने छात्र-छात्राओं को पौधारोपण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर काफी संख्या में प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…