परवेज अख्तर/सिवान: विश्व निमार्ण के प्रणेता शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चना शुक्रवारको जिले में पूरे विधि-विधान से किया गया.कल-कारखानों के साथ ही दुकानों व वाहनों की भी लोगों ने पूजा की. कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ.जहाँ लोगो ने शक्ति-सामर्थ्य और कारोबार के हिसाब से श्रद्धालुओं द्वारा साज-सज्जा किया गया था. भगवान विश्वकर्मा की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की विधानपूर्वक पूजा अर्चना की गई.पूजन की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गया था.आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.कथा समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. प्रतिष्ठानों के अलावा श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी साइकिल, बाइक समेत अन्य तकनीक उपकरणों की पूजा भगवान विश्वकर्मा के रूप में की.
पूर्वोत्तर रेलवे के सिवान जंक्शन टीआरडी कार्यालय में प्रत्येक वर्ष की तरह इसवर्ष भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया.जिसमें अधिकारी गण एवं अन्य विभाग कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किये एवं पंडाल की शोभा बढाई. और संध्या काल में भंडारे के साथ इसका समापन हुआ.थे.इस मौके पर सहायक मंडल इंजीनियर विवेक कुमार,सीसेई लवकुश कुमार, सुधांशु कुमार, राकेश सिंह, संदीप कुमार, तुफैल खान, नुर्रुद्दीन, दीपक कुमार, मधुरेंद्र सिंह,ललन राय, मोहन सिंह, विकास तिवारी, राज कुमार सिंह, सौरभ, राहुल, दीपु, रवि, मनोज, रहीम आदि लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…